Chaitra Navratri 2022: शुरू होने वाले हैं चैत्र नवरात्रि, जाने घट स्थापना तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में….

769

हिंदुओं का प्रमुख त्योहार चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा है और 11 अप्रैल 2022 को समाप्त हो रहा है। यह चैत्र के पहले दिन कलश स्थपना से शुरू होता है और नवमी के साथ समापन होता है। इन नौ दिनों में नवदुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना किया जाता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के शुभ मुहूर्त के बारे में….

जाने चैत्र नवरात्रि की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में….

इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होगा और 11 अप्रैल तक चलेगा।
अष्टमी 9 अप्रैल को जबकि नवमी 10 अप्रैल को पड़ रही है।
सबसे शुभ मुहूर्त शनिवार 2 अप्रैल को सुबह 6.22 बजे से 8.31 बजे तक है।
घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से दोपहर 12.57 बजे तक होगा।