Holi 2023: होली के दिन इन शुभ चीजों को घर लाने से धन की कमी होगी दूर

362

हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर गले लगाते हैं और होली की बधाई देते हैं। पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता जाता है। ऐसे में होलिका दहन 7 मार्च की शाम को किया जाएगा, वहीं अगले दिन 8 मार्च को होली खेली जाएगी। आइए जानते हैं होली के दिन घर में किन खास चीजों को लाकर पैसों की तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है……

बंदनवार

होली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक की पत्तियों से बना बंदनवार लगाएं, इससे घर में सकारात्मकता आती है।

बांस का पौधा

होली के दिन बांस का पौधा लाकर अपने ड्रॉइंग रूम में सजा दें। कहा जाता है कि यह पौधा काफी शुभ होता है और जिस घर में यह पौधा होता है वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।

धातु का कछुआ

वास्तु शास्त्र में धातु के कछुए को भी बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि धातु का कछुआ घर में लाने से सकारात्मकता आती है। साथ ही धन की आवक बढ़ती है। ऐसे में होली के शुभ अवसर पर धातु से बना कछुआ घर ले आएं।

पिरामिड

पिरामिड को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत कहा जाता है। मान्यता है कि होली के दिन घर या दफ्तर में धातु या क्रिस्टल का पिरामिड लाना बहुत शुभ होता है।