घी के साथ मिलाकर खाएं गुड़ होंगे कई अनोखे फायदे

857

घी और गुड़ दोनों ही सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं ऐसे में सर्दी के दिनों में इसका खास सेवन करना चाहिए। गुड़ में मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं घी में भी विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी, फैटी एसिड आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यानि दोनों का सेवन एक साथ किया जाए तो यह आपके लिए रामबाण का काम कर सकता है। आइए जानते हैं गुड़ और घी के सेवन से होने वाले फ़ायदों के बारे में….

घी और गुड़ के सेवन से होंगे ये फायदे

घी और गुड़ के सेवन से पेट की समस्याओं को दूर करने में काफी मदद करता है। गुड़ से पेट साफ होने के साथ साथ एसिडिटी, पेट में दर्द, पेट में ऐठन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

अगर आप एनीमिया यानि खून की कमी से परेशान हैं तो ऐसे में भी गुड़ और घी का सेवन एक साथ कर सकते हैं। गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर में खून की पूर्ति करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी घी और गुड़ बेहद लाभकारी होते हैं। गुड़ में कैल्शियम पाया जाता है जबकि घी में विटामिन k2 पाया जाता है। ऐसे में अगर दोनों का अधिक सेवन किया जाए तो हड्डी को मजबूत बनाया जा सकता है।