Holika Dahan 2022: इस साल होलिका दहन पर पड़ रहा है भद्रा का साया, जाने होली जलाने का शुभ मुहूर्त

1254

होली का त्योहार अब बेहद करीब आ चुका है बाज़ारों में भी इसकी रौनक देखने को मिल रही है। वहीं, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन इस बार होलिका दहन 17 मार्च को पड़ रहा है। होलाष्टक शुरू हो चुका है और अब अगले 8 दिनों तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होगा। होलाष्टक के दिनों में भगवान शिव और श्री हरि की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।

इस वर्ष 18 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन भद्रा के समय नहीं करते ऐसे में इस बार भद्रा का साया होने के चलते इस साल होलिका दहन मध्य रात्रि को किया जाएगा।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ-

17 मार्च दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त-

18 मार्च दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक

होलिका दहन मुहूर्त-

17 मार्च शाम 06 बजकर 32 मिनट से रात 08 बजकर 57 मिनट तक

भद्रा मुख-

17 मार्च रात 1 बजकर 20 मिनट से 18 मार्च सुबह 12 बजकर 57 मिनट तक