जाने कब रिलीज होगी शाहरुख, जॉन अब्राहम, दीपिका-स्टारर ‘पठान’

531

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स के आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट में कहा गया कि, कुछ शोर सुना, पठान यहाँ है। फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

हैशटैग पठान के साथ मनाएं यशराज के 50 साल। स्पाई थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। याद दिला दें कि पठान 2018 में रिलीज हुई जीरो के बाद शाहरुख की पहली फिल्म होगी।

फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।