अफसाना खान के हाथों में लगी Sajz के नाम की मेहंदी, देखें PHOTOS

517

बिग बॉस 15 में नज़र आ चुकीं अफसाना खान जल्द ही अपने मंगेतर साज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इन दिनों अफसाना शादी से पहले की रस्मों में धूम मचाती नज़ारा आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अफसाना की मेहंदी और हल्दी की रस्में खूब वायरल हो रही हैं। उनकी मेहंदी फंक्शन में ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रह चुके कुछ सितारे भी शामिल हुए।

अफसाना की मेहंदी फंक्शन में हिमांशी खुराना, उमर रियाज, राखी सावंत, डोनल बिष्ट और अक्षरा सिंह भी मस्ती करते नज़र आए।

अफसाना और उनके मंगेतर साज मेहंदी फंक्शन पर एक-दूसरे संग ट्विनिंग करते हुए नज़र आए।

अफसाना ने हाथों में साज के नाम की मेहंदी लगवाई और कई पोज भी दिये।