पाना चाहते हैं सफलता तो ध्यान रखें इन बातों का 

387

लखनऊ। जीवन में अगर आपको सफलता पाना है और अपनी मंजिल तक पहुंचना है तो उसके लिए आपको सफलता के नियमों का भी पता होना चाहिए। अक्सर हमें देखने को मिलता है कि कुछ लोग काफी मेंहनत करते हैं अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं लेकिन किन्ही कारणों से उन्हे सफलता नहीं मिलती तो वे निराश होकर अपने भाग्य को दोष देने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो जानिए असफलता से कैसे छुड़ाया जा सकता है पीछा। वैसे तो सफलता के मायने सबके लिए अलग अलग है कोई पैसा चाहता है तो कोई शोहरत, कोई अच्छा खुशहाल परिवार चाहता है तो कोई ऐशोआराम। इसमें कुछ लोग सफल हो भी जाते हैं और कुछ नहीं। सफलता हांसिल करना उतना आसान नहीं है अपितु इसे हांसिल किया जा सकता है।

जिसमे रुचि हो वही कार्य करें—-

सबसे पहले ये जाने कि आपकी रुचि किस कार्य में है आप क्या अच्छा कर सकते हैं। काम यदि आपके रूचि के अनुसार होगा तब आप उसमे अपना 100 % देंगे और आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए—-

सफलता हांसिल करने के लिए आपको अपने जीवन का लक्ष्य पता होना चाहिए। जब तक आपके जीवन में कोई लक्ष्य नहीं निर्धारित होगा आप कभी सफल नहीं हो सकते। उसी प्रकार अगर आपको यह पता ही नहीं है कि आपके जीवन का लक्ष्य क्या है आप उसे पाएंगे कैसे या वहां पहुंचेंगे कैसे। सफलता की सीढ़ी का पहला कदम है अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना। लक्ष्य कुछ इस तरीके का हो जो संभव हो। कभी ऐसा न सोचें कि आप एक दिन में करोड़पति बन जाएंगे।

सोच बड़ी रखनी चाहिए—-

अक्सर होता है कि ज्यादातर लोग अपना गोल काफी छोटा सेट करते हैं और उसे पूरा कर बहुत खुश हो जाते हैं और कुछ लोग बहुत ही बड़ा गोल सोच लेते हैं और पूरी कोशिश भी करते हैं पर किन्ही कारणों से सफलता नहीं मिलती। इसलिए आप अपना गोल काफी सोच समझ कर सेट करें और बड़ा सोचे। सकारत्मक सोच रखने वाले को हमेशा सफलता अवश्य मिलती है।

समय का महत्त्व—-

संसार की सबसे बहुमूल्य चीज है समय। सभी के पास दिन में 24 घंटे ही होते हैं लेकिन जो समझदार व्यक्ति होते है वो 24 घण्टे का इस्तेमाल सही तरह से करते हैं लेकिन जो समय का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते वो लोग ही असफल लोगों की श्रेणी में आ जाते हैं।

कर्मठ  बनो—

कुछ लोग ऐसे होते हैं तो गोल तो बड़ा सेट कर लेते है लेकिन उसके अनासर काम  नहीं करते है जिससे वे सफल नहीं हो पाते हैं। सफल होने के लिए गोल  के हिसाब से मेहनत करनी पड़ती है। जिंदगी को आसान बनाने के लिए कठिन कामों को न टालो क्योंकि काम पूरा करने से काम आसान होता है न कि काम टालने से।

मजबूत विश्वास की जरुरत—

आपको अपने लक्ष्य पर और अपने आप पर अटूट विश्वास रखना चाहिए। अगर आप यह विश्वास ही नहीं करेंगे कि आप अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे तो आप कैसे रास्ता ढूंढेंगे और लक्ष्य तक पहुंचेंगे। साथ ही अपने जीवन में सकारात्मक सोच लायें। अपनी सोच को ऊंचा करें क्योंकि आप जितना बड़ा सोचेंगे उतना बड़ा पाएंगे। अपने आप को झूठे बहाना देना बंद करें। अगर आप हर काम के लिए बहाना देंगे तो आपकी सफलता भी आपसे बहाना देती रहेगी और आप अपने सफलता तक कभी नहीं पहुंच पाएंगे।