माथे पर पड़ने वाले छोटे-छोटे दानों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे…..

716

गर्मियों के दिनों में अक्सर माथे पर छोटे छोटे दाने निकाल आते हैं जिसके कई कारण होते हैं। जैसे सफाई का ध्यान ना रखना, हार्मोंस में बदलाव या अधिक तनाव लेना। माथे पर पड़ने वाले दाने की वजह से चेहरा अनाकर्षक तो दिखता ही है साथ ही इसके दाग भी लंबे समय तक चेहरे पर पड़े रहते हैं। अगर आप भी इन दानों से परेशान हैं तो आपको हम कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आप इससे निजात पा सकते हैं…..

माथे पर दाने से छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलू नुकसान

माथे पर एलोवेरा का तेल लगाने से आराम मिलता है।
टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें पानी में मिलाएं और रूई की मदद से माथे पर लगाएं।
नींबू के रस की कुछ बूंदें गुलाब जल में मिलाकर सीधा माथे के दानों पर लगाएं।
खरबूजे के रस को रात में सोने से पहले माथे पर लगा लें और सुबह उठकर चेहरे को पानी से धो लें।
बेसन, बादाम का पाउडर और एक चुटकी हल्दी का पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं उसके बाद अपना चेहरा धो लें।
एलोवेरा जेल में टी ट्री ऑयल की 1 बूंद डालकर माथे पर रोज रात में लगाएं।
चेहरे को आप कॉफी से हफ्ते में एक बार स्क्रब कर सकते हैं।