समीर शर्मा की शार्ट फिल्म ‘मास्टर जी’ को मिला स्पाइक्स एशिया अवार्डस 2022

630

लव शव ते चिकन खुराना से निर्देशन की शुरूआत करने वाले लेखक और निर्देशक समीर शर्मा ने हाल ही में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल अभिनेता रघुवीर यादव अभिनीत अपनी शार्ट फिल्म ‘मास्टर जी’ के लिए समीर शर्मा को स्पाइक्स एशिया अवार्डस 2022 में रजत पदक से सम्मानित किया गया है।

फिल्म में लॉकडाउन की शुरूआत से लेकर अब तक एक शिक्षक की यात्रा को दर्शाया गया है। मास्टर जी की शूटिंग 2021 में हुई और यह फिल्म टीचर्स डे के आसपास रिलीज हुई थी।

स्पाइक्स एशिया अवार्डस 2022 में रजत जीतने हासिल करने पर उन्होंने कहा कि मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतकर खुश हूं! यह एक वास्तविक भारत का प्रतिनिधित्व करता है। यह हमारे सभी शिक्षकों के लिए समर्पित है जो वास्तव में एक राष्ट्र बनाते हैं और बच्चों के भविष्य का निर्माण करते है।