कब्ज से हैं परेशान तो ऐसे नारियल तेल का करें इस्तेमाल

459

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कब्ज जैसी समस्या आम बात हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि कब्ज की परेशानी गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते ही होती है। अगर आप खानपान में स्ट्रीट फ़ूड को अधिक शामिल करते हैं, तो कब्ज की शिकायत सामान्य बात है। साथ ही शरीर में पानी की कमी, चाय या कॉफी का अधिक सेवन, धूम्रपान व शराब और भोजन सही समय पर नहीं करना प्रमुख कारण हैं।

अगर आप भी कब्ज से परेशान रहते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको बेहद आसान और कारगर नुस्खा बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि शुद्ध नारियल तेल कैसे कब्ज दूर करने में कारगर दवा है-

आयुर्वेद में नारियल तेल को दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर बालों के लिए शुद्ध नारियल तेल वरदान होता है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। विशेषज्ञ का कहना है कि शुद्ध नारियल तेल कब्ज की समस्या को दूर करने में सक्षम है। ऐसा माना जाता है कि नारियल तेल में फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो आंत में अभिक्रिया कर कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं।

रोजाना सुबह में एक चम्मच नारियल तेल को गुनगुना गर्म कर कॉफी अथवा जूस में मिलाकर सेवन करें। अगर ज्यादा परेशानी है, तो दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं। नारियल तेल सुपाच्य होता है और इसका कोई साइड इफ्फेट्स नहीं होता है।