घर घरेलू चीजों से चमकाएं मोतियों जैसे दांत

351

आपकी मुस्कुराहट आपके व्यक्तित्व का प्रतीक होती है। लेकिन कई बार आपके पीले दांत आपको खुलकर हंसने की इजाजत नहीं देते हैं।जिसकी वजह से कई बार लोग आपको घंमड़ी तक समझने लगते हैं। हर व्यक्ति खुलकर हंसना चाहता है लेकिन खुलकर न हंस पाने के पीछे एक सबसे बड़ा कारण होता है दांतों का पीलापन। कई बार मंहगे टूथपेस्ट इस्तेमाल करने के बाद भी दांतों में पीलापन रह ही जाता है।ऐसे में घर पर मौजूद ये 5 चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। कुछ दिन इन चीजों का इस्तेमाल आपके दांतों में मोतियों जैसी चमक लौटा सकता है।

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी दांतों का पीलापन दूर करने में काफी मदद करता है। दांतों को चमकाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार स्ट्रॉबेरी को मैश करके उससे ब्रश करें। अगर आप इससे ब्रश नहीं कर पा रहे हैं तो इसे चबाते हुए खाएं। 

फ्लोसिंग
ब्रशिंग की तुलना में फ्लोसिंग (दांत साफ करने वाला धागा) अधिक महत्तपूर्ण है। फ्लोसिंग दांतों के बीच से पीलापन हटा देती है। इसीलिए सप्ताह में कम से कम दो बार फ्लोसिंग करनी चाहिए।

बेकिंग सोडा और नींबू
दांतों को साफ करने में जो घरेलु उपाय सबसे अधिक प्रचलित है वो है बेकिंग सोडा और नींबू। दोनों की रासायनिक प्रतिक्रिया आपकी मुस्कुराहट को और अधिक चमकदार बना सकती है।