नेपाल में पीरियड्स के दौरान लड़कियों से ऐसे किया जाता है बर्ताव

724

अभी तक हमने सुना था कि भारत में कई ऐसे गाँव हैं जहां लड़कियों को उनके पीरियड्स के समय पर कई तरह की बन्दिशें लगाई जाती हैं कई चीजों को ना करने की सलाह दी जाती है। जैसा कि कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान लड़कियां न अचार छू सकती हैं, न ही किचन के अंदर जा सकती हैं, न पूजा कर सक्ति हैं, कई जगह लड़कियों को बाल भी नहीं धुलने दिया जाता है। इन सब के पीछे कारण बताया जाता है कि इस दौरान लड़कियां अशुद्ध होती हैं और ऐसे में कुछ छूने पर उसे अपवित्र माना जाता है। लेकिन आज हम आपको भारत के पड़ोसी देश नेपाल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की हालत यहां से भी बुरी है। जानिए नेपाल की लड़कियों को क्या-क्या करना पड़ता है पीरियड्स के दौरान

आज हम आपको जो चीजें बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप हैरान रह गए कि आज के जमाने में भी कुछ लोगों की सोच इतनी पिछड़ी कैसे हो सकती है? नेपाल में कुछ ऐसे घर हैं जहां आज भी पीरियड्स के दौरान लड़कियां घर के अंदर नहीं सो सकतीं। ठंड हो या बरसात पीरियड्स के दौरान लड़कियों को मिट्टी की झोपड़ी में ही सुलाया जाता है। इसके अलावा भी कई सारी चीजें हैं, जिनसे लड़कियों को वंचित रखा जाता है।

यहां लड़कियां पीरियड्स के दौरान खुद से पानी भी नहीं ले सकती हैं। पीने के लिए स्टोर किया गया पानी नहीं छू सकतीं अगर उन्हें प्यास लगती है, तो कोई और उन्हें ग्लास में पानी निकाल कर देता है। वो खुद उसे हाथ नहीं लगा सकतीं। इसके अलावा पानी भरने के लिए उन्हें सबसे आखिरी तक इन्तजार करना होता है।

नेपाल में लड़कियां अपने पीरियड्स के दौरान परिवार के साथ बैठकर खाना नहीं खा सकती। इस दौरान जब लड़कियों को सबसे ज्यादा केयर और प्यार की जरुरत होती है, तब उन्हें सबसे अलग कर दिया जाता है।

पीरियड्स के दौरान लड़कियां ना ही अपने बाल बना सकते हैं, ना ही आईने में अपने आप को देख सकती हैं। यहां इस समय किचन के अंदर लड़कियों को जाने की अनुमति नहीं होती है। वो किचन का कोई सामान नहीं छू सकतीं। साथ ही वो सभी से बिल्कुल अलग होकर खाना खाती हैं।