पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, पंजाब में गुरुवार को अवकाश घोषित

157

पंजाब सरकार ने शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को निधन हो गया। उनके सम्मान में गुरुवार को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। वह पिछले कुछ समय से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे। 95 साल की उम्र में मोहाली के एक निजी अस्पताल में उन्होने अंतिम सांस ली।

अंतिम संस्कार गुरुवार को मुक्तसर जिले में उनके पैतृक गांव में होगा। दाह संस्कार में पार्टी कार्यकर्ता, राजनीतिक नेता समेत कई लोग शामिल होंगे।
बादल का पार्थिव शरीर बुधवार को सुबह 10 बजे से चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बाद में इसे सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बादल के निधन के बाद बुधवार और गुरुवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बादल के साथ अपने दशकों पुराने जुड़ाव को याद किया और कहा कि उनका निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।