इस साल मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 शनिवार को पड़ रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने से व्यक्ति के पाप खत्म हो जाते हैं।
बता दें कि पूरे साल में पड़ने वाली अमावस्याओं में यही एकमात्र अमावस्या है जिसमें मौन व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखने का महत्व और इससे होने वाले लाभ के बारे में…..
मौनी अमावस्या 2023 मुहूर्त
तिथि – 21 जनवरी 2023
सुबह 06:17
मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखने से होंगे ये फायदे
सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं।
मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर व्रत करने से व्यक्ति को भीतर के विकार नष्ट हो जाते हैं।
मौन व्रत का पालन करने से वाणी दोष दूर हो जाते हैं।
इस दिन मौन रहकर दान-स्नान करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
मौनी अमावस्या पर मौन रहकर भगवान विष्णु की आराधना औरे पितरों की शांति के लिए तर्पण करने पर पितृ दोष और कालसर्प दोष खत्म हो जाता है।
मान्यता यह भी है कि अगर मौनी अमावस्या पर दिनभर मौन व्रत नहीं रख सकते तो सवा घंटे का मौन व्रत करने से 16 गुना अधिक फल प्राप्त होता है