75 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। नेता के निधन के खबर की जानकारी उनकी बेटी शुभासिनी शरद यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पापा नहीं रहे।’
लंबे समय से बीमार चल रहे शरद यादव के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन की खबर मिलने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘शरद यादव के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’