पूरे उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, न्यूनतम तापमान ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

151

इन दिनों पूरे उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में भीषण ठंड और शीत लहर का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत में बर्फबारी और बफीर्ली हवाओं के चलते गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।

बात की जाए दिल्ली की तो यहां गुरुवार को 2.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पिछले दो साल में यह जनवरी का न्यूनतम तापमान है। पंजाब-हरियाणा में शीतलहर को प्रकोप है तो यूपी के 35 जिलों में शीतलहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के बीकानेर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि चूरू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश के नौगोंग, छतरपुर जिले में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के बारां जिले में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं दिल्ली एनसीआर और यूपी में शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे का भी प्रकोप है। लोगों को कोहरे के कारण यातायात में परेशानी आ रही है। विजिबिलिटी कम होने के चलते लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में दिक्कत महसूस हो रही है। उत्तर भारत में ट्रेन लेट हो रही हैं। ट्रेन अपने समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं।