मुंबई सड़क हादसा: सी लिंक पर 5 वाहनों की टक्कर में 5 लोगों की हुई मौत

168

मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर तेज रफ्तार में जा रही एक एम्बुलेंस और चार कारें आपस में टकरा गई जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना सी लिंक के वर्ली साइड करीब सवा दो बजे हुई।

बता दें कि मरने वालों के अलावा, पांच वाहनों के ढेर में कुछ टोल-पोस्ट कर्मचारियों सहित 8 अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिनहे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों की पहचान 36 वर्षीय स्टेनार जगदीश कदम, 32 वर्षीय सोमनाथ बरनाले, 40 वर्षीय राजेंद्र सिंघल, 42 वर्षीय गजराज सिंह और 35 वर्षीय सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में एक 28 वर्षीय महिला आलिया खान है और सभी पीड़ितों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर शोक जताते हुए कहा, शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं, वे शीघ्र स्वस्थ होंगे।