ग्रेटर नोएडा में 12 सितंबर को इंडिया एक्सपो मार्ट का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

202

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने जोरों से तैयारियां शुरू कर दी है।

12 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन होगा। जिसकी शुरूआत करने तीनों नेता ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हुआ है। जिसके मुताबिक 12 सितंबर को सुबह 10.20 मिनट पर एक्सपो मार्ट स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे पीएम मोदी। 10:30 से 11:45 तक वल्र्ड डेरी समिट में लेंगे हिस्सा और फिर 12:00 बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 12 से 15 सितंबर तक वल्र्ड डेयरी समिट 2022 का आयोजन होगा। इसमें 40 देश हिस्सा लेंगे।