भारत में कोरोना के 14,917 नए मामले दर्ज़, 32 मौतें

155

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 14,917 नए मामले सामने आए जबकि 32 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,27,069 तक पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्टिव केस बढ़कर 1,17,508 हो गए हैं, जो देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.27 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 14,238 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,36,23,804 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत है।
सोमवार तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 208.25 करोड़ से अधिक हो गया।