प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद के लिए आयोजित किया फेयरवेल डिनर

181

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई भोज(फेयरवेल डिनर) का आयोजन किया। रात्रिभोज में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ शामिल हुईं।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी मौजूद थे।