पीएम मोदी रविवार को जाएंगे मुंबई, लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से होंगे सम्मानित

389

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर की स्मृति में स्थापित किए गए लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से रविवार को मुंबई में सम्मनित किया जाएगा। पीएम मोदी रविवार यानि 24 अप्रैल को शाम 5 बजे मुंबई में आयोजित मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनेंगे।

समारोह में पीएम मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में यह पुरस्कार स्थापित किया गया है और प्रत्येक वर्ष राष्ट्र निर्माण में अनुकरणीय योगदान देने वाले केवल एक व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

गौरतलब है कि लंबी बीमारी के बाद भारत रत्न लता मंगेशकर का इसी वर्ष फरवरी में निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उस समय भी प्रधानमंत्री मोदी मुंबई गए थे। मोदी लता मंगेशकर को अपनी बड़ी बहन मानते थे।