जापान के इमारत में लगी भीषण आग, 27 लोगों के मरने की आशंका

299

जापान के ओसाका प्रान्त में शुक्रवार सुबह एक इमारत में आग लगने से 27 लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि अधिकारियों ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार आग जेआर ओसाका स्टेशन के पास स्थित इमारत की चौथी मंजिल पर लगी। आग को सुबह करीब 10.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) बुझा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10.20 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग लगभग 20 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैल गई थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।