World Earth Day 2019: जाने अर्थ डे का इतिहास और कब से हुई इसकी शुरुआत

768

आज पूरी दुनिया में अर्थ डे (पृथ्वी दिवस) मनाया जा रहा है। पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे (World Earth Day 2019) मनाया जाता है। आज हम आपको ‘पृथ्वी दिवस’ कबसे मनाया जाता है और इसका इतिहास क्या है इसके बारे में बताएंगे।    

अर्थ डे का इतिहास
22 अप्रैल को दुनिया भर में अर्थ डे मनाया जाता है इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। सीनेटर नेल्सन ने पर्यावरण को एक राष्ट्रीय एजेंडा में जोड़ने के लिए पहले राष्ट्रव्यापी पर्यावरण विरोध की प्रस्तावना दी। पर्यावरण सक्रियता के संदर्भ में जारी इस वार्षिक घटना के निर्माण के लिए अलबर्ट ने प्राथमिक और महत्वपूर्ण कार्य किए, जिसे उन्होंने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल के दौरान प्रबल समर्थन दिया। ऐसा माना जाता है कि विशेष रूप से 1970 के बाद पृथ्वी दिवस को अलबर्ट के जन्मदिन, 22 अप्रैल, को मनाया जाने लगा।