दिल्ली में भारी बारिश के बाद ढह गए मकान, जानमाल की कोई हानि नहीं

562

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह तेज हवा के साथ हुई भारी बारिश के बाद शहर के कुछ हिस्सों में घरों के ढहने की खबर सामने आई। फिलहाल अंदर के लोगों को बचा लिया गया है।

पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में तड़के करीब 5 बजे एक घर ढह गया। इसके अलावा ऐसी ही घटना ज्योति नगर इलाके से सुबह करीब छह बजे हुई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।