पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस पैक्स

933

गर्मियों के दिनों में पिंपल्स की समस्या बढ़ने लगती है, ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी के दिनों में हमारी स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है। पिंपल्स की वजह से चेहरे की पूरी खूबसूरती बिगड़ जाती है। आज हम आपको चेहरे पर पिंपल और दाग-धब्बों के निशान से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू फेस पैक के बारे में बताएंगे……..

दही बेसन का फेस पैक
दही और बेसन के फेस पैक से पिंपल्स की समस्या दूर हो सकती है।
यह हर तरह की स्किन के लिए लाभकारी होता है।
गर्मी के दिनों में यह आपके चेहरे को ठंडा रखता है।
इस पैक को 15 मिनट तक फेस पर लगाएं फिर गुनगुने पानी से धो लें।

दही, शहद और बेसन
दही, शहद और बेसन का फेस पैक त्वचा को स्वस्थ रखता है।
यह पैक पिंपल्स को खतम करता है और डेड स्किन से भी छुटकारा दिलाता है।
इस पेस्ट को तैयार कर चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धों लें।

बेसन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
बेसन और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें बेसन और मुल्तानी मिट्टी को मिला दें।
इसके बाद गुलाब जल की मदद से एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को आप सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।