योगी कैबिनेट में बेबी रानी मौर्य समेत इन पांच महिलाओं को मिला मौका

1169

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने दोबारा मुख्यमंत्री बनकर इतिहास दर्ज कर दिया है। मुख्यमंत्री समेत 53 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली है। इसी के साथ योगी कैबिनेट में इस बार पांच महिलाओं को जगह मिली है।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। गुलाब देवी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ दिलाई गई है। इनके साथ ही तीन महिलाओं को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। इनमें प्रतिभा शुक्ला, रजनी तिवारी और विजय लक्ष्मी गौतम का नाम शामिल है।

भाजपा की ओर से बेबी रानी मौर्य को आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से दलित चेहरे के तौर पर 2022 के चुनाव में लांच किया गया था। वहीं गुलाब देवी योगी मंत्रिमंडल में पहले भी मंत्री रहीं हैं। वह संभल जिले की आरक्षित सीट चंदौसी से विधायक हैं। गुलाब देवी इस साल पांचवीं बार विधायक बनी हैं।

प्रतिभा शुक्ला को राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने अकबरपुर-रनियां विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। प्रतिभा शुक्ला 2017 में पहली बार विधायक बनीं थीं

विजय लक्ष्मी गौतम ने योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री के रूप में थपथ ग्रहण किया है। लक्ष्मी गौतम सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार विधायक चुनी गई हैं। पहली बार में ही उन्हें योगी सरकार में राज्यमंत्री बना दिया गया।
शाहाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक रजनी तिवारी लगातार तीन बार विधायक रह चुकी हैं।