योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक बने उपमुख्यमंत्री

598

योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने दोबारा उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं, कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है।
उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। स्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनाया गया है। वह यूपी भाजपा अध्यक्ष हैं।

शाहजहांपुर से विधायक सुरेश कुमार खन्ना को योगी कैबिनेट में जगह मिली है। इसके अलावा योगी सरकार में सूर्य प्रताप शाही ने भी शपथ ली है। इसके अलावा नंद गोपाल नंदी को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जगह मिली है। नंदी प्रयागराज दक्षिण सीट से विधायक चुने गए हैं। नंदी तीसरी बार विधायक बने हैं।