कई मतलब है इस प्यार के, जानिए कैसा है आपका रिलेशनशिप

609

प्यार और रिलेशनशिप के सबके लिए अलग-अलग मतलब और मायने हैं। रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में सब कुछ हमें बेहद खूबसूरत लगता है। कई बार जब हमें कोई अच्छा लगता है या उसकी बातें अच्छी लगती हैं तो हम उसे प्यार समझ बैठते हैं। आप सोचते हैं कि वही आपका सच्चा प्यार है। आज हम आपको प्यार और अफेयर के अलग अलग मतलब बताएंगे देखिये आपका अफेयर कौन सा है।

एकतरफा प्यार
अक्सर एकतरफा प्यार की कहानियां सुनने को मिलती हैं। ऐसे में लोगों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो जिसे प्यार कर रहें हैं वो भी आपको प्यार करता है या नहीं। वो खुद ही अपने चाहने वाले को प्यारा करता रहेगा और उसकी हर छोटी छोटी पसंद नपसंद का ख्याल रखते हैं।

तन, मन और धन से प्यार

कई बार लड़के लड़कियों से यह सुनने को मिलता है कि वो अपने साथी को तन, मन और धन से प्यार अपने साथ करते हैं। इस तरह के अफेयर में आप अपने साथी के साथ सेक्सुअली और इमोशनली दोनों तरह प्यार करते हैं। इस तरह के अफेयर के लिए ऐसा कहा कि बॉडी एंड सोल वाले ऐसे रिश्ते को तोड़ पाना काफी मुश्किल होता है।

दैहिक प्रेम या लस्ट अफेयर
ऐसे अफेयर में लोग अपने साथी के साथ सिर्फ सेक्सअली अटैच होना चाहते हैं। कहा जाता है कि जिनलोगों का अपने स्च्चे प्यार के अलावा किसी और के साथ भी अफेयर होता है ऐसे लोग अपने लस्ट अफेयर के लिए अपने सच्चे प्यसर को कभी नहीं छोड़ते हैं।

इमोशनल अफेयर
सभी अफेयर की तुलना में इमोशनल अफेयर सबसे मजबूत माना जाता है। ऐसे अफेयर में लोग अपने पार्टनर से किसी भी तरह की शारीरिक सुख या लगाव की ख़्वाहिश नहीं रखते। उनके लिए अपने साथी की खुशी बहुत मायने रखती है।

रिवेंज अफेयर
शायद आपने इसका नाम कभी न सुना हो लेकिन ऐसे भी कई लोग होते हैं जो अपने साथी को नीचा दिखाने के लिए उनसे बदला लेने के लिए ऐसे अफेयर करते हैं।