पीरियड्स की समस्याओं से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

738

पीरियड्स के समय कुछ समस्याओं का आना आम बात है। पीरियड्स में आने वाली समस्याएँ कभी कभी हमारी दिनचर्या को बुरी तरह भी प्रभावित करती हैं। आज हम आपको सही समय पर पीरियड्स ना आने और पीरियड्स के समय आने वाली समस्या के बारे में बताने जा रहे हैं।

· पीरियड्स की समस्या से बचने के लिए गुड़ के पानी में जीरा डालकर पीना चाहिए क्योंकि जीरा और गुड़ दोनों में ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि पीरियड्स में आने वाली समस्याओं से बचाते हैं।
· पेटदर्द शुरू होते ही कोई गर्म पेय पी लें। जैसे आप गर्म पानी, चाय या कॉफी का प्रयोग कर सकती हैं। इसे पीने के तुरंत बाद आप राहत महसूस करेंगे।
· पीरियड्स ठीक से नहीं आने पर हींग का सेवन सबसे बेहतर उपाय हो सकता है।
· पीरियड्स के समय सहिजन, सफेद कद्दू, करेला, तिल का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा पालक, अंडा व सोयाबीन का नियमित प्रयोग करने के साथ ही प्रतिदिन दूध जरूर पिएं।
· पपीते का सेवन भी बेहद लाभदायक होता है। कई महिलाएं इसका प्रयोग समय पर पीरियड्स लाने और गर्भ से मुक्ति‍ पाने के लिए भी करती हैं। इसके अलावा इससे पेट की अन्य समस्याएं भी ठीक होती हैं। ।
· अनार के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को प्रतिदिन एक चम्मच ठंडे पानी के साथ लें। इससे पीरियड्स नियमित होगा साथ ही तकलीफों से भी आजादी मिलेगी।
· पीरियड्स के समय, खासतौर से अंतिम समय में कब्ज की समस्या सामने आती है। इसके लिए ऐसी चीजों का सेवन न करें, जो कब्ज बढ़ाए।
· पीरियड्स के दौरान खट्टी चीजों से हमेशा परहेज करें क्योंकि ये शरीर के अंगों में सूजन पैदा करती है।इसके अलावा बैंगन, मीट, पीला कद्दू और आलू का सेवन पहले से ही बंद कर दें।
· पीरियड्स शुरू होने के पहले ही सौंफ या तिल का सेवन करने से फायदा होता है। इससे पीरियड्स समय पर आती है। इसके अलावा तिल के बीजों को जीरा पाउडर और गुड़ के साथ मिलाकर खाने से भी फायदा होता है।