जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में हिमस्खलन में एक की हुई मौत

148

जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया है।

बता दें कि माछिल के चोंटिवारी गांव में हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन में जान गँवाने वाले व्यक्ति की पहचान 26 वर्षीय एजाज अहमद के रूप में हुई है, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। बचाए गए लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।