Mahashivratri: शिव जी की पूजा के दौरान न पहनें इस रंग के कपड़े

171

आज पूरे देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन शिव जी का माता पार्वती से विवाह हुआ था, यही वजह है कि उनके भक्तों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन सभी भोलेनाथ के भक्त विधि-विधान से महादेव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं। कुछ रंग ऐसे भी हैं, जिनका इस्तेमाल शिवजी की पूजा में एक दम नहीं किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि ये कौन से रंग हैं….

अशुभ माना जाता है ये रंग

शिवरात्रि के दिन शिवजी की पूजा करने के लिए स्नान कर साफ सुथरे वस्त्र पहनें।
आपके वस्त्र में कहीं काला रंग नहीं होना चाहिए।
पूजा की थाली में भी कहीं काला कपड़ा नहीं होना चाहिए।
काला रंग को अशुभ माना जाता है।
काले रंग के वस्त्र पहन कर पूजा करना शुभ नहीं होता।
शिवरात्रि के दिन आप हरे रंग के कपड़े पहने तो ये शुभ होता है।

इन रंगों से भी करें परहेज

काले के अलावा आप ग्रे या ब्राउन कलर के कपड़ों से भी परहेज करें।
हरे, सफेद या लाल रंग के कपड़े पहन कर शिवजी की पूजा करें।
शिव जी ने अपने माथे पर चंद्रमा को धारण किया है, ऐसे में माना जाता है कि शिवजी को सफेद रंग भी प्रिय है।
शिवरात्रि पर आप सफेद रंग पहन कर पूजा कर सकते हैं।