15 दिसंबर से 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार पर लगेगी लगाम

170

सर्दियां शुरू हो गयी हैं और ऐसे में कोहरा और एक्सीडेंट के मामले बढ़ने लगते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए यमुना अथॉरिटी ने यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक रफ्तार पर लगाम लगाने की तैयारी की है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में….

15 दिसंबर से एक्सप्रेस वे पर भारी वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से और हल्के वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे। रफ्तार पर यह प्रतिबंध 15 फरवरी तक जारी रहेगा। जो कि अब तक भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से और हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ते हैं।

यमुना प्राधिकरण की तरफ से आईआईटी दिल्ली की टीम से सर्वे करवाया गया था। जिसके चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ काम कराने की रिपोर्ट दी गई थी। यमुना प्राधिकरण के निर्देश पर जेपी ग्रुप की ओर से एक्सप्रेस वे पर काम कराए गए हैं और उनसे फर्क भी साफ देखने को मिल रहा है। अब एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या घटकर 50 फीसद हो गई है।