पीएम मोदी के गढ़ राज्य गुजरात में आज से गरजेंगे योगी आदित्यनाथ

312

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल के बाद प्रधानमंत्री मोदी के गढ़ राज्य गुजरात में शुक्रवार से गरजेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी मिली है कि शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। गुजरात में उनकी 3 विधानसभाओं में रैली होगी।

बता दें कि शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ की गुजरात के मोरबी, भरूच और सूरत में रैली होगी। जहां वो सबसे पहले मोरबी के वाकानेर से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र भाई सोमानी के लिए वोट मांगेंगे। भरूच के झागड़िया सीट पर रितेश भाई वसावा के पक्ष में जनसभा करेंगे। जबकि, उनकी तीसरी रैली सूरत के चौरासी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी संदीप भाई देसाई के पक्ष में होगी।

गुजरात के पिछले विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने 29 जिलों के 35 विधानसभा सीटों के लिए जनसभाओं को संबोधित किया था। जिन विधानसभा क्षेत्रों में उनकी सभाएं हुई थीं उनमें से 20 पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

गौरतलब है कि गुजरात में 192 विधानसभा सीटें हैं। इस बार यहां दो चरणों में एक और पांच दिसम्बर को मतदान होगा। 8 दिसम्बर को हाल में संपन्न हिमाचल विधानसभा चुनावों के साथ ही नतीजे आएंगे।