राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने नाग पंचमी की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

196

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नाग पंचमी के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि नाग पंचमी का त्योहार प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव का प्रतीक है।

सीएम योगी ने अपील करते हुए कहा कि, ‘कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए नाग पंचमी मनाएं, मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में जीव-जंतु, वृक्ष-वनस्पति सभी के साथ आत्मीय संबंध जोड़ने की समृद्ध एवं प्राचीन परंपरा है। नाग पूजा का प्रचलन प्राचीन काल से चला आ रहा है। हमारे धर्म शास्त्रों में नाग जागृत कुंडलिनी शक्ति का प्रतीक है। सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु शेषनाग पर ही शयन करते हैं। शेषनाग छत्र बनकर उन्हें छाया प्रदान करते हैं। ज्ञान और मोक्ष के प्रदाता भगवान शिव के आभूषण ही सर्प और नाग हैं। सावन में भगवान शिव के पूजन का विशेष महत्व है। योगी ने कहा कि शक्ति के प्रतीक नाग पंचमी के पर्व पर हमारे समाज में पारंपरिक रूप से कुश्ती आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें जनता उत्साह के साथ प्रतिभाग करती है।‘