शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम, मानोकामना भी होगी पूरी

182

आज शनिवार का दिन है और शनिदेव की नाराजगी को लेकर अक्सर लोगों को डर रहता है। दरअसल शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है शनिदेव कर्मों के मुताबिक फल देते हैं। इसीलिए कहा जाता है सत्कर्म करें तो शनिदेव की नजर आप पर हमेशा बेहतर ही रहेगी। आइए जानते हैं कि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए साथ ही मनोकामना भी पूरी होगी……

शनिदेव को प्रसन्न रखने के लिए सबसे पहले आप असमर्थ लोगों की मदद करना शुरू करें। जैसे जो अशाय हैं चल नहीं सकते काम नहीं कर सकते, दिव्यांग हों, गरीब हों। गरीबों को दान करने से शनि देव किसी भी तरह की ग्रहों की स्थिति में आपकी मदद करते हैं, यानी असमर्थ व्यक्ति की मदद करने पर कुंडली में किसी भी स्थिति में मौजूद शनि देव आप पर प्रसन्न होते हैं।

दूसरा आप शनि देव को खुश रखने के लिए शनिवार के दिन संध्या बेला में पीपल के पेड़ के नीचे काले तिल डालकर दीपक जलाएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपके सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।