विधायकों और सांसदों से समर्थन के लिए द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी लखनऊ दौरा

216

राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ दौरा करेंगी। इस दौरान वह सांसदों और विधायकों समेत एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी।

भाजपा प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि मुर्मू शुक्रवार को दोपहर 3 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक अपना दल (सोनेलाल) के नेता आशीष पटेल और निषाद पार्टी के नेता डॉ संजय निषाद करेंगे।

मुर्मू देर शाम लोक भवन में भाजपा और उनके सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी और उनसे समर्थन मांगेंगी।