आलू बुखारा के सेवन से मोटापा होगा कम और मिलेंगे कई अन्य फायदे

488

वैसे तो हर फल के अलग अलग गुण और अलग अलग फायदे होते हैं इसीलिए कहा जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही एक फल के बारे में जिसका नाम है आलू बुखारा। दिखने में यह छोटे और लाल रंग के होते हैं। आलूबुखारा में फाइबर समेत कई लाभदायक तत्व पाए जाते हैं। आलू बुखारा हाइपरटेंशन को कंट्रोल करता है, मोटापा कम करता है और इसके सेवन से दिल भी स्वस्थ रहता है। आइए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले अन्य फ़ायदों के बारे में……

आलू बुखारा के सेवन से होंगे ये फायदे

आलू बुखारा का सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिलता है।
इस फल में दो ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ते हैं ।
आलू बुखारा के फायदे में हड्डी स्वास्थ्य भी शामिल है।
इस फल से कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
आंखों की सेहत के लिए लाभकारी
ट्यूमर को रोकने में फायदेमंद