Sawan 2022: जाने कब से प्रारंभ हो रहा सावन का महीना

539

देवों के देव महादेव का प्रिय महीना सावन 14 जुलाई से प्रारम्भ हो रहा है। सावन के महीने में शिव भक्त शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक और माता पार्वती की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। सावन माह को श्रावण मास भी कहा जाता हैं। आइए जानते हैं इस बार जब से शुरू हो रहा है सावन का महीना…..

कब से कब तक रहेगा सावन माह

पंचांग के आधार पर इस साल सावन महीना कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 जुलाई दिन बुधवार को देर रात 12 बजकर 06 मिनट पर शुरु हो रहा है। हालांकि उदयातिथि के अनुसार, सावन कृष्ण प्रतिपदा तिथि 14 जुलाई को है।

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के अनुसार सावन पूर्णिमा 12 अगस्त को है। इस प्रकार से सावन माह का समापन 12 अगस्त शुक्रवार को होगा।