केंद्र ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दी Z+ सुरक्षा

258

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को द्रौपदी मुर्मू को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी महिला आदिवासी उम्मीदवार को वरीयता दी गई है। वहीं, अब केंद्र सरकार ने उन्हें सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा जेड प्लस सिक्योरिटी कवर दिया है।

बता दें कि मुर्मू ने शिक्षक के रूप में काम किया है। वह पार्षद और फिर विधायक बनीं। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तरह द्रौपदी मुर्मू लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं और लंबे समय तक विधायक और मंत्री रही हैं। उन्होंने ओडिशा सरकार के परिवहन और वाणिज्य विभागों को भी संभाला है।

द्रौपदी मुर्मू ने 2007 में विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार हासिल किया है। मुर्मू 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल भी रहीं।