UP ATS ने अलीगढ़ से रोहिंग्या को किया गिरफ्तार

713

उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते यानि एटीएस ने फर्जी भारतीय दस्तावेज के आधार पर अवैध रूप से भारत में रह रहे रोहिंग्या को गिरफ्तार कर लिया है।

एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से खालिक अहमद नाम के शख्स को गिफ्तार किया गया है, जो अवैध तरीके से भारतीय क्षेत्र में घुसा और अलीगढ़ में रशीदीन मस्जिद में इमाम बनकर रह रहा था।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज किया गया, तो वह भागकर जम्मू चला गया था।

जहां खालिक ने देवबंद, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के मदरसों में पढ़ाया था। वहीं, जब खालिक के पहचान पत्रों की जांच की गई तो वे नकली पाए गए। बाद में, उसकी पहचान म्यांमार के एक अक्यब जिले के मूल निवासी के तौर पर हुई।