भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज ने की संन्यास की घोषणा, पूर्व क्रिकेटरों ने दी बधाई

1216

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, वसीम जाफर और प्रज्ञान ओझा ने संन्यास की घोषणा के बाद मिताली राज को शुभकामनाएं दीं।

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने मिताली को भारत में महिला क्रिकेट का स्तंभ करार दिया, और ट्वीट किया ‘भारत के लिए खेलना बहुत लोगों का सपना है और 23 साल तक देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना अद्भुत है। आप महिला क्रिकेट के लिए एक स्तंभ रही हैं और कई युवा लड़कियों के जीवन को आकार दिया है। आपको बहुत-बहुत बधाई।’

मिताली ने अपने 23 साल पुराने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत 232 मैचों में 50 से अधिक की औसत से 7,805 रन बनाए हैं। भारत की पूर्व कप्तान ने 89 टी20 में 2,364 रन बनाए हैं, साथ ही 12 टेस्ट में 699 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।