शनि देव की पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

1661

शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन खासतौर पर शनि देव की पूजा-अर्चना की जाती है। हिन्दू धर्म के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के कुंडली में शनि की साढ़े साती या महादशा चल रही है तो इस दिन शनि देव की श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कर्म फलदाता शनिदेव की पूजा करते समय किन बातों का खास खयाल रखना चाहिए…..

इन बातों का रखें ध्यान

• शनिवार के दिन पूजा करते समय लाल रंग या लाल फूल का इस्तेमाल न करें।
• इस दिन नीले या काले रंगों का प्रयोग करना शुभ माना जाता है।
• शनि देव की पूजा में हमेशा लोहे के बर्तनों का प्रयोग करना चाहिए।
• भूलकर भी शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तनों का प्रयोग न करें।
• पूजा करते समय कभी भी उनकी मूर्ति के सीधे सामने खड़े होकर उनके दर्शन नहीं करने चाहिए।
• शनि देव के दर्शन हमेशा मूर्ति के दाएं या बाईं ओर खड़े होकर करना चाहिए।
• कृपा पाने के लिए पीपल के पेड़ की पूजा करें, शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
• शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काली वस्तुओं का दान करें। इसमें आप काले कपड़े, चमड़े के जूते-चप्पल काले तिल, काली उड़द और सरसों का तेल आदि दान करें।