Jammu and Kashmir: शोपियां विस्फोट में 3 जवान घायल

398

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में गुरुवार को वाहन में धमाका हो गया जिसमें तीन जवान घायल हो गए हैं। इस मामले में कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है। हालांकि, यह धमाका आईईडी, ग्रेनेड या बैटरी की खराबी के चलते हुआ इसकी जांच पुलिस कर रही है।

कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के अनुसार विस्फोट के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक ने ट्वीट कर इस विस्पोट की जानकारी दी और लिखा कि शोपियां के Sedow में किराए के एक निजी वाहन में विस्फोट हो गया। 03 जवान घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।