आज है वट सावित्री व्रत, इन चमत्कारी उपाय से चमकेगी किस्मत

1511

हिंदू धर्म में पति की लम्बी आयु के लिए महिलाएं कई तीज त्योहार और व्रतों का पालन करती है। आज देशभर में महिलाएं वट सावित्री का व्रत रख रही हैं। मान्यता है कि इस दिन स्त्रियां वट यानि बरगद के वृक्ष के चारों तरफ घूम कर पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
यह त्योहार जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस व्रत में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है साथ ही बरगद के पेड़ की पूजा कर महिलाएं वट सावित्री की कथा सुनती हैं।

आइए जानते हैं आज के दिन करने वाले उन खास उपायों के बारे में जिससे जीवन में खुशहारी और बरकत आएगी……

आर्थिक परेशानियां होंगी दूर

यदि आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आपको शनि जयंती या वट सावित्री व्रत वाले दिन किसी सुनसान जगह पर एक गड्ढा खोदकर उसमें काला काजल डाल देना चाहिए। ऐसा करने से उस व्यक्ति की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी, साथ ही धन योग भी बनेंगे।

पीपल के वृक्ष पर चढ़ाएं दूध

जीवन में सुख समृद्धि पाने के लिए आज के दिन सुबह-सुबह पीपल के पेड़ पर मीठा दूध चढ़ाना चाहिए। पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करते हुए शनि मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करना चाहिए।

पारिवारिक कलह से मिलेगा छुटकारा

अगर आप भी घर के पारिवारिक झगड़ों और उलझनों से परेशान हैं तो आपको बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए और भगवान विष्णु को याद करना चाहिए।