Vaishakh Purnima 2022: जाने कब है वैशाख पूर्णिमा, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में

1100

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बेहद खास महत्व होता है। इस वर्ष 16 मई को वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि है। मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के 9वें अवतार भगवान बुद्द का जन्म हुआ था। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। जाने पूजन विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में…..

वैशाख पूर्णिमा पूजन विधि—-

सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का भी बहुत अधिक महत्व होता है।
स्नान के बाद धूप-दीप जलाकर भगवान की पूजा अर्चना करें।
संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
मंदिर में स्थापित सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है।
इस दिन विष्णु भगवान के साथ माता लक्ष्मी को भी पूजा जाता है।
भगवान विष्णु को जो भी भोग लगाएं उसमें तुलसी के पत्तों को जरूर शामिल करें।
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें।
इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
तो गाय को भोजन कराएं।

शुभ मुहूर्त-

वैशाख, शुक्ल पूर्णिमा प्रारम्भ – रात्रि 12:45 , मई 15
वैशाख, शुक्ल पूर्णिमा समाप्त – सुबह 09:43 , मई 16