Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें पूरी जानकारी

1649

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने वाला है। साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक रहेगा ऐसे में भारत में सूतक काल नहीं लगेगा। इस बार मेष राशि पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है जिसका असर हर राशि के जातकों पर होगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण लगने का समय और किन जगहों पर लगेगा ग्रहण।

सूर्य ग्रहण का समय

भारत के समयानुसार सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।

जाने किन स्थानों पर दिखाई देगा ग्रहण

सूर्य ग्रहण का भारत में खास असर नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, अटलांटिक, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।