Baisakhi 2022: आज है बैसाखी का त्योहार, जाने क्या है इस दिन का महत्व

582

बैसाखी का त्योहार पंजाब और हरियाणा में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। बैसाखी के दिन से पंजाबी नए साल की शुरुआत भी होती है। यह मुख्य रूप से सिख समुदाय के लोगों का त्योहार है और इसे सिख नए साल के रुप में मनाते हैं। इस वर्ष यह 14 अप्रैल यानि आज मनाया जा रहा है।

13 अप्रैल , 1699 को सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने सिख समुदाय के सदस्यों से गुरु के लिए बलिदान देने के लिए आगे आने को कहा था। जो लोग बलिदान के लिए आगे आए थे, वे पंज प्यारे कहलाए।

इस दिन को वसंत ऋतु के आगमन के तौर पर भी मनाया जाता है। इस दिन किसान सालभर की फसल के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं और फसलों की पूजा भी की जाती है। इस दिन बच्चों से लेकर बड़े सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं और जश्न मनाते हैं। एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं देते हैं।

बैसाखी के मौके पर गुरुद्वारों को सजाया जाता है, विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। लोग गुरू वाणी सुनते हैं, लंगर लगाए जाते हैं। पंजाब और हरियाणा में शाम के समय में घरों के बाहर लकड़ियां जलाकर लोग गिद्दा और भांगड़ा कर खुशियां मनाते हैं।