मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए रात में भूलकर भी न करें ये गलतियां

649

हिन्दू धर्म में माता लक्ष्मी को धन और दौलत की देवी माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में धन संपदा की कमी नहीं होती और जातक को मालामाल भी करती हैं। आज हम आपको सूर्यास्त के बाद के कुछ नियमों के बारे में बताएंगे जिन्हें ध्यान में रखकर आप मां लक्ष्मी को नाराज होने से रोक सकते हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
रात में न करें सफ़ेद चीज का सेवन
मां लक्ष्मी का प्रिय रंग सफेद है, यही वजह है कि पूजा के वक्त सफेद खाद्य पदार्थों का भोग लगाया जाता है।
ऐसे में दूध को छोड़कर रात के समय कुछ सफेद चीजों का सेवन करने पर मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।

नाखून और बाल न काटें
रात के समय नाखून और बाल काटने से मां लक्ष्मी नाराज होती है।

हल्दी, नमक और खट्टी चीजों का दान
सूर्यास्त के समय किसी को भी हल्दी, नमक या खट्टी चीजों और दूध का भी दान नहीं करना चाहिए।

रात में ना लगाएं झाड़ू
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक कहा जाता है, लेकिन शाम के बाद यानि रात के वक्त भूलकर भी झाड़ू न लगाएं। खासतौर पर झाड़ू लगाने के बाद घर का कचरा बाहर नहीं निकालना चाहिए।
ऐसा करने से मां लक्ष्मी भी घर से बाहर चली जाती हैं और घरवाले निर्धनता का शिकार हो जाते हैं।