रामनवमी पर करें ये आसान उपाय, पैसों और खुशियों से भर जाएगा घर

720

चैत्र माह की शुक्‍ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्‍म हुआ था। इसे रामनवमी के तौर पर देशभर में मनाया जाता है। इस साल रामनवमी 10 अप्रैल रविवार को मनाई जाएगी। बता दें कि नवमी तिथि 9 अप्रैल की देर रात 01:23 बजे से शुरू होगा और 11 अप्रैल को दोपहर 03:15 बजे तक रहेगा। आज हम आपको नवमी के दिन करने वाले कुछ खास उपाय बताएंगे जिसे करने से जीवन में खुशियां आएंगी और संकटों से बचाव होगा…

रामनवमी 2022 का पूजन शुभ मुहूर्त

रामनवमी पूजन का शुभ मुहूर्त 10 अप्रैल सुबह 11:06 बजे से दोपहर 01:39 तक है।
इसी शुभ मुहूर्त में मंदिरों में राम जन्‍मोत्‍सव मनाया जाएगा।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 12:53 तक केवल 49 मिनट का रहेगा।
रामनवमी पर करें ये उपाय

संकटों से बचाव का उपाय

जीवन में संकटों से छुटकारा पाने के लिए रामनवमी के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
इस पाठ को करने से आपको कष्‍टों से राहत देगा।

दुखों से छुटकारा पाने का उपाय

दुख के समय प्रभु की आराधना करने से व्‍यक्ति को सकारात्‍मकता और धैर्य की प्राप्ति होती है।
रामनवमी के दिन शुभ मुहूर्त में प्रभु श्रीराम की पूजा करने और राम स्तुति से ‘श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन…’ करना दुख-कष्‍टों से निजात दिलाता है।

मनोकामनाएं पूरी करने का उपाय:

रामनवमी के दिन हनुमान जी की आराधना करने से भगवान राम प्रसन्‍न होते हैं।
रामनवमी के दिन हनुमान चालीसा का संपूर्ण पाठ करें, ऐसा करने से भक्‍तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सुख-समृद्धि पाने का उपाय:

रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम का पूजन करने और राम नाम का जप करने से जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है।
पुण्‍य प्राप्ति का उपाय:
पापों का नाश करने और पुण्‍य प्राप्ति के लिए रामनवमी के दिन रामायण या रामचरितमानस का पाठ करना बेहद लाभकारी होता है।