टाटा मोटर्स जल्द Launch करेगी 400 km रेंज वाली Nexon EV, जाने खासियत

558

कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स जल्द ही Nexon EV के लेटेस्ट मॉडल को भारतीय बाजार में उतारने वाली है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे अप्रैल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं लेटेस्ट Nexon EV के खासियत के बारे में…

Nexon EV में होंगे ये खास फीचर्स

नेक्सॉन ईवी के लेटेस्ट मॉडल में 400 किमी से ज्यादा की रेंज मिलेगी।
अपडेटेड मॉडल में बड़ा बदलाव नया 40 kWh बैटरी पैक होगा, जिसके बारे में माना जाता है कि यह Nexon EV के आउटगोइंग 350L बूट स्पेस को भी कम कर देगा।
एक घंटे में फुल चार्ज होगी Nexon EV
मौजूदा Nexon EV मात्र 9.14 सेकंड में जीरो से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
यह 127 bhp और 245 Nm का टार्क जनरेट करती है।
DC फास्ट चार्जर का उपयोग करने पर Tata Nexon EV को एक घंटे के भीतर 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
नियमित होम चार्जर का उपयोग करने पर इसे 90 प्रतिशत तक चार्ज होने में 8.30 घंटे तक का समय लगता है.
इंडिया की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार है Nexon EV
Nexon EV इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में Tata की सबसे ज्यादा पॉपुलर कार है।